Bikaner News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हेड कांस्टेबल की हुई मौत
ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~3 मिनट (258 शब्द)अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हेड कांस्टेबल राजेश की मौत हो गई. हेड कांस्टेबल राजेश को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हेड कांस्टेबल राजेश की मौत हो गई. हेड कांस्टेबल राजेश को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. पीबीएम चौकी में गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ ससम्मान दी गई विदाई. पुलिस के अधिकारियों ने नम आखो के साथ अपने साथी को किया विदा। एसपी कावेंद्र सिंह सागर,आईपीएस रमेश,एएसपी,सीओ सहित तमाम थानाधिकारी ने पुष्प अर्पित कर किया नमन. कल रात वैष्णो धाम के पास अज्ञात वाहन ने कांस्टेबल को मारी थी टक्कर. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने. इलाज के दौरान हुई मौत।
बीकानेर में कल देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हेड कांस्टेबल की आज मौत हो गई. जहाँ हेड कांस्टेबल राजेश को पीबीएम चौकी में गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ ससम्मान विदाई दी गई पुलिस के अधिकारियों ने नम आखों के साथ अपने साथी को विदा किया।
इस दौरान एसपी कावेंद्र सिंह सागर,आईपीएस रमेश,एएसपी,सीओ सहित तमाम थानाधिकारी ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. जहाँ कल रात वैष्णो धाम के पास अज्ञात वाहन ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई.
वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आने के साथ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात वाहन और चालक को भी पकड़ लिया है. एसपी ने इस मामले के बाद ओवर स्पीड पर भी सख्ती से कार्यवाही की बात कही.
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Follow Us