बीकानेर, 7 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता द्वारा विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
बीकानेर, 7 नवंबर। भारत स्काउट गाइड के 75वें स्थापना दिवस पर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में स्काउट गाइड के स्टीकर फ्लैग का विमोचन किया।
Bikaner News : इस मौसम में डेंगू का खतरा काफी अधिक होता है। राजस्थान के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला बीकानेर से सामने आया है, जहां डेंगू से एक और मरीज की मौत हो गई।
बीकानेर, 6 नवम्बर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले में बुधवार को राजस्थानी फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता में 34 महिलाओं की भागीदारी रही। राजस्थानी फैशन शो के तीन राउण्ड में महिलाओं ने रेम्प वॉक, प्रश्नोत्तरी, पारंपरिक वेशभूषा की प्रस्तुति दी।
बीकानेर, 6 नवंबर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में सोलर प्लांट प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कंपनियों द्वारा किए गए पौधारोपण कार्यों की जानकारी ली और कहा कि सोलर प्लांट क्षेत्रों में आने वाले गांवों के विद्यालयों, खेल मैदानों एवं गोचर भूमि पर पौधारोपण का संयुक्त अभियान चलाया जाए।
बीकानेर, 6 नवम्बर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने बुधवार को शहर में पानी, सड़क, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं जनहित के विकास कार्यों जैसे विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बीकानेर, 6 नवंबर। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय ( मुस्लिम, जैन, सिक्ख, ईसाई बौद्ध, पारसी) के जरूरतमंद व्यक्तियों को वर्ष 2024-25 में ऋण देने के लिए 20 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।
बीकानेर, 6 नवंबर। जिले के सरकारी विद्यालयों के आईसीटी लैब क्रियाशील रहें इसके लिए सर्वे करवाया जाएगा। सीईओ ने मिड डे मील के तहत वितरित किए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। सीईओ सोहनलाल ने कहा कि स्कूलों में वाटर बैल सिस्टम चालू किया जाए। आवंटित लक्ष्यों के अनुसार असाक्षर पंजीकरण 30 नवंबर तक करवाया जाएगा।
नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया चल रही है। इस बार आवेदन पत्र के साथ निकायों में सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य किया हुआ है। अनुभव प्रमाण पत्र संवेदक फर्म की ओर से जारी किए जा रहे है, जिनकी जांच और प्रति हस्ताक्षर का जिम्मा नगरीय निकायों का है। नगर निगम की ओर से अब तक प्राप्तआवेदन पत्रों मे से एक भी अनुभव प्रमाण पत्र को जारी नहीं किया गया है।