Book your AD

एयरफोर्स स्टेशन में जवानों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल, जवानों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

बीकानेर, 29 अक्टूबर। केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को नाल स्थित एयरफोर्स स्टेशन में जवानों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि जनप्रतिनिधि भी जवानों के साथ दीपावली की खुशियां बांटें। उन्होंने कहा कि जवानों के अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण की भावना स्तुत्य है।

विधायक बीकानेर (पश्चिम) जेठानंद व्यास ने किया बजरंग धोरा तथा करमीसर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (जनता क्लिनिक) का उद्घाटन

बीकानेर, 29 अक्टूबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास द्वारा एक ही दिन में दो शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (जनता क्लिनिक) बजरंग धोरा तथा करमीसर का उद्घाटन कर धनतेरस के अवसर पर क्षेत्र की जनता को बड़ा उपहार दिया गया। क्लीनिक पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम, नर्सिंग स्टाफ सहित 7 कार्मिकों की सेवाओं के साथ प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, मलेरिया-डेंगू सर्विलेंस, निशुल्क दवा व जांच का लाभ भी मिलेगा।

पुरानी जेल सहित विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों की होगी नीलामी

बीकानेर, 29 अक्टूबर। नगर विकास न्यास की विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में दीपावली के अवसर पर आवासीय एवं व्यावसायिक कम आवासीय भूखंडों की नीलामी दो चरणों में की जाएगी। न्यास सचिव अपर्णा गुप्ता ने बताया कि जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष के निर्देशानुसार इसका कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

4 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला

बीकानेर, 29 अक्टूबर। संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला 4 से 10 नवंबर तक जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले का उद्घाटन चार नवंबर, सोमवार को सायं 4 बजे किया जाएगा। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सौ से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं विभिन्न उत्पाद लेकर भागीदारी निभाएंगी।

दीपावली के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए विभिन्न आदेश, तीन नवम्बर तक रहेंगे प्रभावी, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

बीकानेर, 29 अक्टूबर। जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न आदेश जारी किए हैं। दीपावली के मद्देनजर यह आदेश 29 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक प्रभावी रहेंगे।

शैलजा राठौड़ का इन्टेक क्विज प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान

बीकानेर, 29 अक्टूबर। इन्डियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज, नई दिल्ली की ओर से 28 अक्टूबर को मेहरानगढ़, जोधपुर में राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन्टेक बीकानेर की ओर से इस प्रतियोगिता में, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुईं महारानी किशोरी देवी गर्ल्स स्कूल की दो छात्राओं शैलजा राठौड़ व काजल कंवर का दल जोधपुर भेजा गया।

राष्ट्रीय वयोश्री तथा एडिप योजना के तहत एसेसमेंट शिविर 18 से 28 नवंबर तक

बीकानेर, 29 अक्टूबर। राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के तहत 18 से 28 नवंबर तक पंचायत समिति वार एसेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि एडिप योजनान्तर्गत पात्र विशेष योग्यजनों को आधार, यूडीआईडी कार्ड अथवा पंजीकरण संख्या (न्यूनतम 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता) सहित आय प्रमाण पत्र (मासिक आय 22,500 रुपए प्रति माह से कम) दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित ना रहे कोई राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर के साइकिल धावकों ने निकली रैली

बीकानेर, 29 अक्टूबर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइकिल धावकों ने जागरूकता रैली निकालकर मतदाता सूची में शत प्रतिशत पात्र लोगों के नाम जुड़वाने का संदेश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने वृद्धजन भ्रमण पथ के आगे से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

जिला कलक्टर के आतिथ्य में हुआ पुन्यार्थम का स्नेह मिलन समारोह

भगवान महावीर चाइल्ड वैलफेयर ट्रस्ट ( पुण्यार्थम्) द्वारा संचालित बीकानेर के सभी माधव, केशव संस्कार केन्द्रों की शिक्षिकाओं व भाग प्रभारीयों की मासिक बैठक व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आज दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय इंडस्ट्रीयल एरिया रानी बाजार बीकानेर में सम्पन्न हुआ

जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए हथकरघा बुनकरों का चयन

बीकानेर, 28 अक्टूबर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा तीन हथकरघा बुनकरों का चयन जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से इस वित्तीय वर्ष में जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हथकरघा बुनकरों के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे

सोलर पम्प संयत्र पर किसानों को मिलेगा 60 प्रतिशत अनुदान

आईजीएनपी प्रथम चरण कमाण्ड क्षेत्र के पांच हज़ार कृषक होंगे लाभान्वित, जल संसाधन विभाग की आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना के तहत 180 करोड रुपए की लागत से लगाए जाएंगे सोलर पंप संयंत्र। 3, 5 और 7.5 एचपी के लगभग पांच हज़ार ऑफ ग्रिड सोलर पम्प संयत्र स्थापित किये जाएंगे।

ढोल नगाड़ों के साथ वरिष्ठ चिकित्सकों ने किया मेडिसिन विंग का अवलोकन

सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के वर्ष 1964 के एमबीबीएस के छठे बैच में प्रवेश लेने वाले चिकित्सकों ने पुरानी यादें ताजा करने के लिए आयोजित बैच मीट के तहत बीकानेर आए । वरिष्ठ चिकित्सकों ने सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट का भ्रमण किया ।

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें