Book your AD

सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

बीकानेर, 24 अक्टूबर। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) द्वारा गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

बज्जू से रानेरी के लिए 40 किमी. 33 केवी की लाइन की स्वीकृति जारी कोलायत के गांवों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

बीकानेर, 23 अक्टूबर। कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी की मांग पर ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने बज्जू से रानेरी के लिए 40 किमी. 33 केवी की लाइन की स्वीकृति जारी की है। इस लाइन की स्वीकृति से अब तक टेचरी जीएसएस से जुड़े विभिन्न गांवों की कम वोल्टेज व फाल्ट की समस्या का समाधान हो जाएगा।

दिवाली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई खारा औद्योगिक क्षेत्र में

बीकानेर, 22 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को भी कार्यवाही की गई। खारा औद्योगिक क्षेत्र में 320 किलो खींचिए नष्ट करवाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया

यूँ ही नहीं कहा जाता बीकानेर को छोटी काशी

बीकानेर, 22 अक्टूबर। श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनाई जा रही मेडिसिन विंग देखकर शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर अभिभूत हो गए। उन्होंने यहां की दानशीलता की प्रवृत्ति को अनुकरणीय बताया और कहा कि ट्रस्ट द्वारा बनाई जा रही यह अस्पताल आमजन के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। ट्रस्ट के इस कार्य को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ से मिले विधायक श्री व्यास

बीकानेर, 22 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ से मुलाकात की। विधायक ने एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के उन्नयन की घोषणा पर राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि यह पुराने शहरी क्षेत्र का प्रमुख अस्पताल है।

'फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0' शुक्रवार को

बीकानेर, 22 अक्टूबर। फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य थीम पर एकता दौड़ का आयोजन शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे से किया जाएगा। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने इससे जुड़ी तैयारियों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय दौड़ का शुभारंभ डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से होगा।

युवाओं के सपनों को लगे पंख राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2 साल का कलेण्डर किया जारी

जयपुर, 21 अक्टूबर। राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर, 2024 से जून, 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कलेण्डर जारी कर दिया है जिसमें आवेदन, परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन समेत विभिन्न बिन्दुओं की तिथिवार घोषणा की गई है। कलेण्डर के अनुसार 2024 में अक्टूबर से दिसम्बर तक 11 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

नापासर के श्रीमती गीतादेवी बागड़ी स्कूल को पीएमश्री विद्यालय की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

बीकानेर, 21 अक्टूबर। नापासर के श्रीमती गीतादेवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को पीएमश्री विद्यालय स्तर के विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां कोई भी स्वीकृत पद रिक्त नहीं रहेगा। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने सोमवार को नापासर के श्रीमती गीतादेवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।

कोलासर गांव में आरसेटी बीकानेर द्वारा आयोजित वस्त्र चित्रकला उद्यमिता प्रशिक्षण सम्पन्न

बीकानेर,21 अक्टूबर। आरसेटी (रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) बीकानेर द्वारा कोलासर में संचालित वस्त्र चित्रकला उद्यमिता प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ। आरसेटी के कार्यवाहक निदेशक एवं जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक वायु नन्दन व्यास ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया ।

वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे माताओं के चेहरे

वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है

पैरा ओलंपियन श्याम सुंदर स्वामी ने बच्चों के साथ सांझा किए अनुभव

बीकानेर, 20 अक्तूबर। पैरा ओलंपियन श्याम सुंदर स्वामी ने शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी में बच्चों के साथ खेल से जुड़े अनुभव सांझा किए। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसे प्राप्त करने के लिए पूर्ण गंभीरता से जुटने का आह्वान किया।

Diwali 2024 : घूमते रहें कुम्हारों की उम्मीदों के चाक, दिवाली पर दीयों से घर करेंगे रोशन, लाएंगे खुशहाली....

दीपावली नजदीक आ चुकी है। ऐसे मेें दूसरों के घरों को रोशन करने के साथ ही अपने घर भी खुशियां लाने की उम्मीद में सब कुम्हारों का चाक घूमना शुरू हो गया है। बीकानेर के बड़ा बाजार, जस्सूसर गेट, कोटगेट व जूनागढ़ रोड पर दीयों के बाजार भी सज चुके हैं। पिछले कुछ वर्षो से आमजन में आई जागरूकता के चलते चाइनीज सामान का बहिष्कार भी होने लगा है. ऐसे में मिट्टी के दीपों की मांग भी पिछले सालों से अधिक बढ़ी है।

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें