Book your AD

अक्टूबर के अंतिम दोनों शनिवार को खुले रहेंगे पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के कार्यालय

बीकानेर, 16 अक्टूबर। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के अधीन समस्त पदेन एवं उप पंजीयक कार्यालय अक्टूबर के अंतिम दोनों शनिवार को राजकीय अवकाश के दिन सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।

जिला कलक्टर ने देशनोक उप तहसील का किया निरीक्षण

बीकानेर, 16 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बुधवार को देशनोक के उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड तथा फाइलों का अवलोकन किया।

'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' : 6300 किलो चीनी सीज

बीकानेर, 15 अक्टूबर। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत दीपावली पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रानी बाजार स्थित कोल्ड स्टोर, करणी इंडस्ट्रीयल एरिया एवं नई अनाज मंडी गंगानगर रोड पर निरीक्षण एवं नामूनीकरण की कारवाई की गई।

एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय की आरएमआरएस की बैठक आयोजित

बीकानेर, 15 अक्टूबर। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने अस्पताल की इनडोर एवं आउटडोर की स्थिति जानी और कहा कि प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से नियोजित कार्मिकों के कार्यों का आकलन करने के बाद आवश्यकता के अनुसार और मैनपावर के नियोजन की अनुमति दी जाएगी।

एडीएम प्रशासन ने किया आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण

बीकानेर, 15 अक्टूबर। अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा ने मंगलवार को उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यालय रिकॉर्ड का अवलोकन किया और पाया गया 3 मई को जन आधार सहायता कक्ष के गठन के बाद अब तक 250 शिकायतें फोन, व्यक्तिगत एवं सम्पर्क, ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई। इनमें से 232 परिवादों का निस्तारण किया गया।

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक गुरुवार को

बीकानेर, 15 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक गुरुवार को मध्यान्ह पश्चात 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।

'मेरी मातृभूमि, मेरी जिम्मेदारी' : संतों के सान्निध्य में गुरुवार को होगी शुरुआत

बीकानेर, 15 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास की पहल पर प्रारम्भ ‘मेरी मातृभूमि, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की विधिवत शुरूआत 17 अक्टूबर को रानी बाजार स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में प्रातः 11 बजे संतों के सान्निध्य में होगी।

उपनिवेशन विभाग द्वारा राज्य के 6 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया कृषि भूमि का आवंटन

बीकानेर, 15 अक्टूबर। राज्य खेल नीति एवं राजस्थान उपनिवेशन नियम 1975 के नियम 24 के अंतर्गत राजस्थान के 6 अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खेलों के प्रतिभागियों एवं पदक विजेताओं को उपनिवेशन तहसील कोलायत में नियमानुसार 25 बीघा तक कृषि भूमि के पट्टे अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन बीकानेर श्री अरविन्द कुमार जाखड़ द्वारा वितरित किये गए।

एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय की आरएमआरएस की बैठक आयोजित

बीकानेर, 15 अक्टूबर। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

55 साल से आसोज मास में रामदेवरा की तीन दिवसीय बस यात्रा

55 साल पहले बीकानेर में श्री जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा जी) द्वारा शुरू की गई अनूठी पहल आज तक अनवरत चल रही है। हर साल 60 से ज्यादा बसें आसोज मास में रामदेवरा की तीन दिवसीय यात्रा के चलती है। इन बसों में सवार होने वाली कुंवारी कन्याओं और दस साल से कम आयु के लड़कों से किराया नहीं लिया जाता।

दीपावली से पहले पूर्ण हो जाएं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य- सिंह

बीकानेर, 15 अक्टूबर। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की योजनाओं, बजट घोषणाओं, सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जसवंत सिंह ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को दीपावली से पूर्व जिले की समस्त क्षतिग्रस्त सड़कों के पेचवर्क और मरम्मत का काम गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना: 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

बीकानेर,15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए विशेष योग्यजनों से 30 नवम्बर तक आनलाईन ई-मित्र एवं स्वयं द्वारा एसएसओ पोर्टल पर एसजेएमएस डीएसएपी के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें