Book your AD

विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने किया आईजीएनपी कॉलोनी का अवलोकन

बीकानेर, 17 अक्टूबर। बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने आईजीएनपी कॉलोनी क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने कॉलोनी क्षेत्र में साफ-सफाई, पार्कों के सौंदर्यकरण, सड़क मरम्मत और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आधारभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

व्यावसायिक क्षेत्रों में अव्यवस्थित ठेले किए जब्त निगम उपायुक्त कुलराज मीणा के नेतृत्व में हुई कार्यवाही

बीकानेर, 17 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार उपायुक्त प्रथम कुलराज मीणा ने गुरुवार को कोटगेट से सार्दुल सिंह सर्किल व तेरापंथ भवन से गंगाशहर अस्पताल, इन्द्रा चौक से रामरतन कोचर सर्किल आदि विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों मे अव्यवस्थित रूप से खड़े गाड़े-ठेले को व्यवस्थित रखने व यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे ठेलों को जब्त करने की कार्यवाही की।

घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई कर सामग्री की जब्त

बीकानेर, 17 अक्टूबर। घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक दुरूपयोग की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देश अनुसार गुरुवार को औचक कार्यवाही की गई।

संस्कृत विद्यालय को सौंपे 125 सैट कुर्सी-टेबल, कम्प्यूटर, अलमारियां और बच्चों के खिलौने

बीकानेर, 17 अक्टूबर। संतों के सान्निध्य और वेद मंत्रों की गूंज के बीच रानी बाजार स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय परिसर में ‘मेरी मातृभूमि-मेरी जिम्मेदारी अभियान’ गुरुवार को शुरू हुआ। इस दौरान भामाशाहों द्वारा विद्यालय को 125 सैट टेबल-कुर्सियां, चार अलमारियां, एक कम्प्यूटर सैट मय प्रिंटर-यूपीएस तथा बच्चों के खिलौने भेंट किए गए।

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा रहे लूणकरणसर के दौरे पर

बीकानेर, 17 अक्टूबर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने सीआरआईएफ बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत एमडीआर 298 सड़क चौड़ाईकरण और सुदृढ़ीकरण लूणकरणसर से राजूड वाया सहजरासर, खारड़ा, पूनरासर, शेरुणा, सावंतसर और लिखमीसर सड़क का शिलान्यास किया। सोलह किलोमीटर लम्बी इस सड़क के निर्माण पर 24 करोड़ रुपये व्यय होंगे।

दीपावली के दौरान ट्रोमा केंद्र में मारवाड़ जन सेवा समिति की रहेगी विशेष सेवाएं

बीकानेर, 17 अक्टूबर। मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा दीपावली के मद्देनजर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विशेष सेवाएं दी जाएगी। इस संबंध में समिति पदाधिकारियों ने गुरुवार को पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी से मुलाकात की और अनुमति के लिए पत्र दिया गया। समिति अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि समिति द्वारा गत 15 वर्षों से लगातार दीपावली पर विशेष सेवाएं दी जा रही हैं।

जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सोमवार को

बीकानेर, 17 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता तथा जल जीवन मिशन की बैठक सोमवार प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।

जिला कलेक्टर ने सुने 88 प्रकरण, दिए कार्यवाही के दिए निर्देश

बीकानेर, 17 अक्टूबर। जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी तथा जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल शामिल हुए। वहीं मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के अंतर्गत नापासर में की कार्यवाही

बीकानेर, 16 अक्टूबर। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत दिवाली पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को भी कार्यवाही की गई। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नापासर में निरीक्षण एवं नामूनीकरण की कारवाई की।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 21 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

बीकानेर,16 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (3 दिसम्बर) के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन एवं दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत व्यक्तियों, संस्थाओं एवं कार्यालयों से 21 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पौष्टिक अनाज मिलेट्स जिला स्तरीय प्रशिक्षण

बीकानेर, 16 अक्टूबर। पोषक अनाजों के उत्पादन में वृद्धि, मूल्य संवर्धन, मूल्य सवंर्धित उत्पादों के घरेलू उपयोग में वृद्धि आदि के सम्बन्ध में जागरूकता लाने के उद्देश्य से खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पौष्टिक अनाज जिला स्तरीय प्रशिक्षण बुधवार को आत्मा सभागार कृषि भवन, में आयोजित हुआ।

मनरेगा के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बीकानेर, 16 अक्टूबर। महात्मा गांधी नरेगा योजना के और बेहतर क्रियान्वयन के मद्देनजर ज़िले के समस्त तकनीकी व लेखा अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को जिला परिषद सभागार में हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन अधिशाषी अधिकारी धीर सिंह गोदारा अधिशासी अभियंता ने किया।

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें