बीकानेर,4 अक्टूबर। पी.बी.एम अस्पताल के मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ किया गया। 10 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले इस सप्ताह के तहत आमजन में जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।
Bikaner News: मौसमी बीमारियों के चलते डेंगू का डंक दिनों दिन तेज हो रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर बीमारियों की रोकथाम के प्रयास कर रहा है। विभाग का मानना है कि इस माह में और डेंगू मरीज आने की संभावना है जबकि नवंबर में डेंगू पॉजिटिव की संख्या कुछ हद तक कम हो जाएगी।
बीकानेर के सुजानदेसर में स्थित काली माता का मंदिर जहां माता के नौ रूप एक साथ विराजमान हैं और इन नौ रूपों की एक साथ आरती होती है। इस मंदिर में काली माता की मूर्ति 4 या 5 फीट नहीं बल्कि 11 फीट 3 इंच की है।
Bikaner News: बीकानेर जिले के पूगल इलाके में एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. हत्या का कारण क्रिकेट मैच के दौरान दरी बिछाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। वारदात के बाद हत्या के शिकार हुए युवक के आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया।
बीकानेर। शिक्षा विभाग ने पहली बार अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम तय किया है। सरकारी स्कूलोें में कक्षा सात एवं आठ के विद्यार्थियों को राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों से रूबरू कराया जाएगा।
कोलायत थाना क्षेत्र के बीठनोक गांव में 28 वर्षीय युवक ने 3 साल की बच्ची को टॉफी देने का लालच देकर सुनसान इलाके में ले जाने की कोशिश की। बच्ची की बड़ी बहन ने इसे देख लिया और परिजनों को सूचित किया।
बीकानेर, 3 अक्टूबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास गोपेश्वर मंदिर परिसर में शहरी वृहद पेयजल परियोजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया।
बीकानेर, 3 अक्तूबर। समाज कल्याण सप्ताह के तहत गुरुवार को केन्द्रीय कारागृह में बंदी सुधार दिवस मनाया गया।
इस दौरान श्री ब्रह्म गायत्री आश्रम के अधिष्ठाता श्री रामेश्वरानंद महाराज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रसार का जनसंपर्क सम्मान समारोह 6 को जिला उद्योग संघ सभागार में होगा, श्री बाल मुकुंद ओझा को घनश्याम गोस्वामी स्मृति और श्री अमर सिंह चौहान को किसन व्यास आजाद स्मृति सम्मान किया जाएगा अर्पित, दिनेश चंद्र सक्सेना को समर्पित रहेगा कार्यक्रम। वरिष्ठ साहित्यकार देव किसन राजपुरोहित का होगा विशेष सम्मान
Bikaner News: बीकानेर में आज गांधी जयंती पर एक कलाकार ने बापू को नमन करते हुए बापू के सबसे प्रिय चरखे का निर्माण किया है. जिसे देख हर कोई हैरान है. जहां सोने की नक्काशी से कई सालों की मेहनत के बाद बीकानेर के रहने वाले कलाकार राम भादानी ने इस अनोखे चरखे का निर्माण किया है.
अक्टूबर 2024 होगा त्योहारों के नाम, नवरात्रि से शुरुआत और आखिर में दीपावली की धूम, धार्मिक दृष्टि से व पर्वों के हिसाब से विशेष महत्त्व का है ये माह, सर्व पितृ अमावस्या, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, दीपोत्सव मनाएंगे