Book your AD

केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी ने जसनाथ जी की पर्यावरण शिक्षाओं पर किया संवाद : डाबला तालाब पर हुआ विशेष आयोजन

बीकानेर, 5 अक्टूबर। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने देव जसनाथ की अवतरण स्थली डाबला तालाब में देव जसनाथ तलाई का उद्घाटन किया। इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री ने पौधारोपण किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनके संरक्षण का आह्वान किया।

बीकानेर और चूरु के तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई विशेष ट्रेन

बीकानेर, 5 अक्तूबर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत एक विशेष ट्रेन पाली से वाया जोधपुर मेड़ता रोड जंक्शन होते हुए अयोध्या, हरिद्वार और ऋषिकेश तीर्थ स्थल के लिए शनिवार को रवाना हुई।

जामसर में आयोजित किया बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम

बीकानेर, 5 अक्तूबर। ग्राम पंचायत जामसर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत तथा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के तहत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया।

महादेववाली में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

बीकानेर, 5 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना ने ग्राम पंचायत महादेववाली में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने गौरीसर से महादेववाली सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आने वाली परेशानियों के बारे में बताया और नई सड़क बनाने की मांग की।

समाज कल्याण सप्ताह के तहत मनाया महिला एवं बालिका कल्याण दिवस

बीकानेर, 5 अक्तूबर। समाज कल्याण सप्ताह के पाचवें दिन शनिवार को नारी निकेतन में महिला एवं बालिका कल्याण दिवस मनाया गया। इस दौरान नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी तथा संस्था कार्मिकों पुष्पा, नीलम पंवार, मीनू डाबी, कांति आचार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी यादव, काउन्सलर अनुराधा पारीक ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पाजंली अर्पित की।

आशान्वित ब्लॉक कोलायत में संपूर्णता अभियान का हुआ समापन

बीकानेर, 5 अक्तूबर। नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान का शनिवार को समापन हुआ। कोलायत पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी राजेश कुमार नायक ने की। उपखंड अधिकारी सहित सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी और शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ने 6 जिलों के पारिवारिक वानिकी सदस्यों से किया संवाद

बीकानेर,5 अक्टूबर। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री जयंत चौधरी ने शनिवार को राजकीय डूंगर कॉलेज के गांधी वन में संस्था वन का निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करने वाला बताया।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने चौधरी चरण सिंह कन्या छात्रावास का किया अवलोकन

बीकानेर, 5 अक्टूबर। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री जयंत चौधरी ने शनिवार को तिलक नगर स्थित चौधरी चरण सिंह कन्या छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

मौसम अपडेट: अजमेर, बीकानेर और चूरू में आज बारिश, 3 दिन बाद इन 10 जिलों में बरसेंगे बादल

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी कई जिलों में बादलों का असर बना है। उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीन दिन बाद दस जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और अन्य जिलों में तापमान कम हुआ है।

शिक्षा मंत्री का जन प्रतिनिधियों के किया अभिनंदन

बीकानेर, 4 अक्तूबर। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के सर्किट हाउस पहुंचने पर अनेक जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

जलदाय मंत्री ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन

बीकानेर, 4 अक्तूबर। जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को देशनोक स्थित करणी माता मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

राज्य सरकार का संकल्प, अगले दो वर्षों में स्वच्छता में पहले पायदान पर आए राजस्थान

बीकानेर, 4 अक्टूबर। शिक्षा तथा पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि आने वाले दो वर्षों में प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में पहले पायदान पर लाएं, जिससे यह दूसरों के लिए मिसाल बन सके।

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें