समाज कल्याण सप्ताह के तहत मनाया महिला एवं बालिका कल्याण दिवस
ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (147 शब्द)बीकानेर, 5 अक्तूबर। समाज कल्याण सप्ताह के पाचवें दिन शनिवार को नारी निकेतन में महिला एवं बालिका कल्याण दिवस मनाया गया। इस दौरान नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी तथा संस्था कार्मिकों पुष्पा, नीलम पंवार, मीनू डाबी, कांति आचार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी यादव, काउन्सलर अनुराधा पारीक ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पाजंली अर्पित की।
इस दौरान अतिथियों ने नारी निकेतन एवं बालिका गृह की आवासनियों एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण का महत्व समझाया। नारी निकेतन अधीक्षक ने द्वारा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सामाजिक बुराईयों एवं कुरीतियों के विरुद्ध समाज में चेतना जागृत करने हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। संस्था परिसर की आवासनियों एवं बालिकाओं द्वारा सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मेडिकल टीम द्वारा संस्था की आवासनियों के स्वास्थ्य जांच की गई।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Follow Us