Book your AD

विद्यालयों में 1 करोड़ 52 लाख की लागत से बनाए जाएंगे कक्षा-कक्ष

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (140 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

बीकानेर, 13 नवम्बर। खा़द्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा गुरूवार को लूणकरनसर विधानसभा के विभिन्न गांवों के राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यो का शिलान्यास करेंगे।

श्री गोदारा  प्रातः 11 बजे नकोदेसर स्थित राजकीय विद्यालय में 3 कक्षा कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यस करेंगे। इस कार्य पर 42.49 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। श्री गोदारा दोपहर 12 बजे छटासर राजकीय विद्यालय में 29.60 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 2 कमरों के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद श्री गोदारा राजासर उर्फ करणीसर स्थित विद्यालय में 33.49 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले दो कमरों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद गोदारा ढाणी पांडुसर के राजकीय विद्यालय में बनने वाले 3 कमरों का शिलान्यास करेंगे। इस कार्य पर 47.10 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें