Book your AD

इंदिरा गांधी नहर योजना से राजस्थान के तीन जिलों को बड़ा फायदा

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~1 मिनट (114 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण के क्षतिग्रस्त खालों के पुनर्निर्माण के लिए राजस्थान सरकार ने 790 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के पुराने खालों को पक्का किया जाएगा। इससे टेल-एंड के किसानों तक पानी पहुंचेगा और 1.51 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

यह नहर पश्चिमी राजस्थान के 13 जिलों (हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, चूरू, जोधपुर, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, बालोतरा और बाड़मेर) की लगभग 2 करोड़ आबादी को पेयजल आपूर्ति करती है। इसके अलावा सूरतगढ़, रामगढ़, बरसिंगसर, गुढ़ा, गिरल और राजवेस्ट जैसी तापीय व गैस ऊर्जा परियोजनाओं को भी इसी नहर से पानी मिलता है। 

Bikaneri Tadka

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें