Book your AD

एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग रोकथाम के लिए रसद विभाग ने दूरभाष नंबर किए जारी

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (220 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

बीकानेर, 13 नवंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

आमजन घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग की सूचना दे सके, इसके मद्देनजर विभाग द्वारा दूरभाष नंबर 0151-2226010 जारी किए हैं। ताकि अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही की जा सके।
जिhttp://01512226010 ला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को भी कार्यवाही जारी रही। घरेलू सिलेंडर के अवैधानिक दुरूपयोग की रोकथाम के तहत औचक निरीक्षण में प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार तथा प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव ने गंगाशहर रोड पर श्याम वेल्डिंग सेंटर से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पाया गया। मौके पर विशाल नाम का युवक मिला। जिसने बताया कि दुकान और गैस रिफिलिंग का काम उसके चाचा मदनलाल पुत्र पुरखाराम रेगर द्वारा किया जाता है।  इस पर उसके विरूद्ध एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके पर बीपीसीएल कंपनी के दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जब्त की गई समस्त सामग्री डागा गैस एजेंसी गंगाशहर के गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द कर पाबंद किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें