पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में पुरुष और महिला वार्ड की शुरूआत
ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (152 शब्द)पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में पुरुष और महिला वार्ड का शुभारंभ किया गया। ट्रॉमा सेंटर के निदेशक और अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. बीएल खजोटिया ने नए वार्डों की शुरुआत करते हुए उपचार सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के निदेशक एवं अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ बी एल खजोटिया ने ट्रॉमा सेंटर में पुरुष वार्ड एवं महिला वार्ड का शुभारंभ किया । पुरुष वार्ड में 30 तथा महिला वार्ड में 11 बेड उपलब्ध कराए गए है। ट्रॉमा सेंटर सीएमओ डॉ एल के कपिल ने बताया कि कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुरेन्द्र चोपड़ा, नर्सिंग ऑफिसर श्योपत राम, उप नर्सिंग अधीक्षक सुखविन्दर कौर, वार्ड प्रभारी सुनिल वैष्णव ,सुपरवाईजर छोटूराम, अमर सिंह, सुरज राम , मालाराम, विकास भगासरा , राजविन्दर कौर, सविता,चन्द्र प्रकाश कडेला, गजराज, श्रवण जल, लक्ष्मी, संगीता, धनराज, मेहरा, राकेश वर्मा, नर्सिंग इंचार्ज सुनील कुमार सहित स्टॉफ शामिल थे।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Follow Us