Book your AD

वन एवं पर्यावरण मंत्री शर्मा ने मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में किया पौधरोपण

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (160 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

बीकानेर , 1 अक्टूबर। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को बीछवाल स्थित मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने मरुधरा बायोलॉजिकल में प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया तथा वन विभाग से यहां करवाए जा रहे तथा प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि रेगिस्तानी क्षेत्र में बायोलॉजिकल पार्क के निर्माण से स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के साथ-साथ यहां इकोलॉजिकल टूरिज्म विकसित करने की दिशा में भी मदद मिलेगी। उन्होंने गुणवत्ता के साथ समस्त कार्य समय पर पूरे करने को कहा। जिससे पार्क आमजन के लिए शीघ्र खोला जा सके। 
वन और पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में ग्रीन पैच डेवलप किए जाएं तथा यहां स्थानीय प्रकृति के पौधे अधिक संख्या में लगाए जाएं। इस दौरान संभागीय वन संरक्षक हनुमाना राम, डीएफओ डॉ एस शरथ बाबू, सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें