Book your AD

विधायक की संवेदनशील पहल, अपनी तनख्वाह से दिए पचास हजार

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (138 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

बीकानेर, 3 नवम्बर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को संवेदनशील पहल करते हुए गंगाशहर क्षेत्र में रहने वाले हरिकिशन माली को पचास हजार रुपए का चेक सौंपा। मानसून के दौरान आई भारी बारिश के कारण हरिकिशन का गंगाशहर के वार्ड चार स्थित मकान गिर गया था। तब विधायक ने देर रात तक वहां रहकर पानी की निकासी करवाई थी।

इस दौरान विधायक ने हरि किशन को अपनी तनख्वाह में से पचास हजार रुपए देने का वादा किया था। जिसे निभाते हुए उन्होंने यह चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को मकान गिरने से संबंधित रिपोर्ट भिजवाई गई है। सरकार से भी आपदा प्रबंधन के नॉर्म्स के अनुसार राशि स्वीकृत करवाई जाएगी। जयपुर के आगामी दौरे के दौरान इस बारे में चर्चा करने की बात कही।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें