Book your AD

जलदाय विभाग के कार्यालयों में चला स्वच्छता अभियान

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (130 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

बीकानेर, 28 सितम्बर। राज्य सरकार के स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता के निर्देशानुसार अधीक्षण अभियंता के अधीन सभी शहरी व ग्रामीण कार्यालयों में प्रातः 7 से 10 बजे तक सघन सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में भागीदारी निभाई। क्षेत्र व वृत्त कार्यालय में अधिशाषी अभिंयता बलबीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चला और कांटेदार झाडियों और अनुपयोगी झाड़ झंखाड़ हटाए गए। पूरे कार्यालय परिसर में झाडू लगाकर सफाई की गई व कचरे का निस्तारण किया गया।
सफाई कार्य में मुख्य लेखाधिकारी रामधन, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बद्री नारायण गहलोत, सहायक अभियंता दीपक परीक, बाबू लाल, वरिष्ठ निजी सहायक मनीषा शर्मा, एम एण्ड ई सलाहकार जेजेएम योगेश बिस्सा आदि मौजूद रहे।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें