Book your AD

शिक्षा सामग्री पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (146 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

अव्वल विद्यार्थियों का शिक्षा खर्च उठाएंगे भामाशाह राजेश पारीक

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नायक मोहल्ला, राजीव नगर, बीकानेर में भामाशाह राजेश पारीक एवम रानी पारीक द्वारा नवरात्रा के अवसर पर कन्या पूजन करके कक्षा 5 व 8 के सभी बच्चो को पेन, कॉपियां, ज्यामिति बॉक्स, कटर, इरेजर, पेंसिल आदि स्टेशनरी एवम कक्षा 1 से 8 तक के क्लास के टॉपर 3 बच्चो को मिल्टन की पानी की बोतल वितरित की गई । भामाशाह राजेश पारीक ने भविष्य में उन होनहार विद्यार्थियों को जो अपनी क्लास में प्रथम आते है उन प्रत्येक बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने की भी घोषणा की । भामाशाह राजेश एवं रानी पारीक को प्रेरित करने का कार्य शाला के अध्यापक शिव शंकर गोदारा द्वारा किया गया और इस दौरान भागीरथ चौधरी प्रधानाध्यापक, नीना सैनी, नीलम आर्य, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें