Book your AD

जिला स्तरीय विद्यालयी भारोतोलन प्रतियोगिता संपन्न पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (215 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

बीकानेर, 27 सितम्बर। 68वीं जिला स्तरीय विद्यालयी भारोतोलन प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को रंगाज फिजिकल क्लब में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक स्वास्थ्य विभाग डाॅ. राहुल हर्ष थे। अध्यक्षता जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास ने की। वरिष्ठ वेट लिफ्टिंगप्रशिक्षक रामविनोद शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान अंडर 17-19 वर्ग में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
डॉ. हर्ष ने कहा कि खेल, सकारात्मक जीवन जीने का आधार है। ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों से इनमें भागीदारी का आह्वान किया।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में खेलों को अपनाएं। इससे उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होगी।
कोच शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी खेल खेलें और हमेशा नया सीखने के प्रयास करें। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तर पर अच्छा प्रदर्शन करें।
प्रतियोगिता संयोजक सुरेश जोशी ने 17-19 वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले के छात्र-छात्राओं का परिचय दिया।शारीरिक शिक्षक राजेंद्र व्यास ने परिणामों की जानकारी दी। शाला प्रधान सरोज गोदारा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विशाल पारीक, कुंदन तंवर, राजसिंह, रामनिवास, अरुण, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक रंगा ने किया।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें