Book your AD

जलदाय विभाग के कार्यालयों में चला स्वच्छता अभियान

बीकानेर, 28 सितम्बर। राज्य सरकार के स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता के निर्देशानुसार अधीक्षण अभियंता के अधीन सभी शहरी व ग्रामीण कार्यालयों में प्रातः 7 से 10 बजे तक सघन सफाई अभियान चलाया गया।

केशव रंगा के उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय विजयी

बीकानेर, 27 सितंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जस्सूसर गेट के तत्वावधान में सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल खेल मैदान में आयोजित अण्डर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नापासर के बीच खेला गया।

जिला स्तरीय स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन

बीकानेर, 27 सितंबर। महारानी स्कूल में 17 व 19 वर्षीय जिला स्तरीय स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम संयोजक व प्रधानाचार्य शारदा पहाड़िया ने बताया कि समापन समारोह की मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी थी। विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य मौजूद रहे।

बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में अत्याधुनिक तकनीकी से सुसज्जित ई-लाईब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया

आज बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में डिजिटल ई-लाइब्रेरी के अद्यतन और पुनः उद्घाटन का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास, श्री हरिशंकर आचार्य, सहायक निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने नवीन उपकरणों एवं अत्याधुनिक तकनीकी से सुसज्जित ई-लाईब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

शहर की एम एम स्कूल में मिड डे मिल के खाने मे मिला मरा चूहा

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कक्षा एक से आठवी के के बच्चों के लिए मिड डे मिल कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसके तहत बच्चों को दोपहर का खाना दिया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की एम एम स्कूल में मिड डे मिल का खाना आने के बाद स्कूल स्टाफ द्वारा खाना परोसने की तैयारी कर रहे थे तभी उनकी नजर किसी चीज पर पड़ी जब स्टाफ ने उसे बाहर निकाला तो हक्के बक्के रह गये।

2 हजार 340 युवाओं को देंगे रोजगार - बीकाजी, मोदी डेयरी सहित अनेक स्थानीय नियोक्ता

बीकानेर, 27 सितम्बर। रोजगार विभाग और बीकानेर (पश्चिम) विधायक सेवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान् में 30 सितम्बर को एमएम ग्राउंड में होने वाले रोजगार और कॅरियर मेले के लिए अब तक 35 नियोक्ताओं ने पंजीकरण करवाया है। इन नियोक्ताओं द्वारा कुल 2 हजार 340 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। वहीं अब तक 2 हजार 935 युवाओं ने क्यूआर कोड के माध्यम से खुद को रजिस्टर्ड किया है।

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

बीकानेर, 27 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 'टूरिज्म एंड पीस' थीम के साथ शुक्रवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

जिले के 1031 वरिष्ठ नागरिक रेल मार्ग से तथा 206 यात्री हवाई मार्ग से करेंगे तीर्थ यात्रा

बीकानेर 27 सितम्बर। देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से एक हजार 31 यात्रियों का रेल द्वारा तीर्थयात्रा हेतु तथा 206 यात्रियों का हवाई जहाज द्वारा तीर्थ यात्रा करने के लिए चयन किया गया है।

जिला स्तरीय विद्यालयी भारोतोलन प्रतियोगिता संपन्न पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

बीकानेर, 27 सितम्बर। 68वीं जिला स्तरीय विद्यालयी भारोतोलन प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को रंगाज फिजिकल क्लब में आयोजित हुआ।

सरकारी ऋण योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के दिए निर्देश

बीकानेर, 26 सितंबर। जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर आरबीआई के जिला विकास अधिकारी श्री विध्यांचल सिंह ने कहा कि जिले में कार्यरत समस्त बैंकों व केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी आपसी समन्वय से सरकारी योजनाओं में ऋण आवेदन, स्वीकृति और वितरण से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करें।

उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी के निर्देश पर सड़कों की तात्कालिक अस्थाई मरम्मत के लिए 16 करोड़ 40 रुपए के कार्य स्वीकृत

बीकानेर, 26 सितंबर। मानसून के दौरान अत्यधिक वर्षा अथवा बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की तात्कालिक अस्थाई मरम्मत और पुनरुत्थान के लिए उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी के निर्देश पर जिले के 531 कार्यों के लिए 1640.70 लाख रुपए के कार्यों की स्वीकृति दी गई है। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने बताया कि यह स्वीकृतियां जिला कलेक्टर द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर राज्य आपदा मोचन निधि (एसड

घरेलू गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग पर विभिन्न स्थानों की कार्रवाई

बीकानेर, 26 सितंबर। घरेलू सिलेंडर की व्यावसायिक दुरुपयोग रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जांच दल द्वारा गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर सामग्री जब्त की।

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें