Book your AD

सादुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टिट्यूट का 80वाँ स्थापना दिवस

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~1 मिनट (109 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

बीकानेर, 11 नवम्बर। सादुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट बीकानेर के 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

12 नवंबर को इंस्टीट्यूट सचिव कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी ने बताया कि इसकी शुरुआत मंगलवार को प्राचीन राजस्थानी ग्रंथों एवं पांडुलिपियों की दो दिवसीय प्रदर्शनी से होगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास दोपहर 1 बजे करेंगे। जोशी ने बताया कि प्रदर्शनी दो दिन आमजन के लिए खुली रहेगी। इस दौरान विभिन्न विषयों पर संगोष्ठियां और चर्चा आयोजित होगी। वहीं दूसरे दिन संस्थान के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। इसमें पुरस्कार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें