`

"कल्कि" के आने की आहट या संयोगवश या कुछ और... - चोरों का हृदय परिवर्तन

Bikaner New : करीब 10 दिन पहले एक मंदिर से राधा कृष्ण की मूर्ति चुराने के बाद चोर को पछतावा हुआ तो चिट्ठी लिखकर मांगी माफी और लौटाई प्रतिमा, इसी तरह एक और चोर ने माफी मांगते हुए एक एसयूवी लौटाई। जयपुर हाइवे पर रविवार को लावारिस खड़ी मिली एसयूवी गाड़ी। गाड़ी के पीछे एक पर्चा चिपकाया मिला। जिस पर गाड़ी और उसकी चोरी के बारे मे लिखा था, चोरों ने इसके लिए माफी भी मांगी। बँटी-बबली स्टाइल में साइन भी किया

Bikaner News : कुछ दिन पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमे चोर ने माफीनामे के साथ भगवान श्री राधा कृष्ण की मूर्ति वापिस लौटाई थी, और अब एक चोर ने माफीनामे के साथ एक गाड़ी वापिस लौटाई है। ये एक संयोग है या भगवान कल्कि के आने की कोई आहट या बँटी-बबली की तरह फ़ेमस होने की किसी चोर की मंशा, या फिर किसी बड़े षड्यंत्र की कोई कड़ी,... इसके लिए हमारी भारतीय पुलिस कार्यरत है, उम्मीद करते है पुलिस विभाग इन मामलो की और प्राप्त वस्तुओं की हर एंगल से जांच करेंगे।

जहां गाड़ी मिली वह क्षेत्र नापासर थाना एरिया में आता है। नापासर थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि जयपुर रोड पर ग्रीन गार्डन होटल के पास लावारिस हालत में सफेद रंग की एसयूवी खड़ी मिली। गाड़ी के पीछे शीशे पर एक सफेद कागज पर गाड़ी के नंबर लिखे मिले। गाड़ी लॉक थी और गाड़ी पर चिपके कागज पर लिखा हुआ था कि गाड़ी चोरी की है। जिसे पालम दिल्ली से चुराई है। पुलिस ने पर्ची पर लिखे रजिस्ट्रेशन नम्बर का डाटा निकाला तो गाड़ी न्यू दिल्ली के पालम कॉलोनी के विनय कुमार के नाम रजिस्टर्ड मिली है।

पुलिस ने गाड़ी मालिक विनय कुमार से बात की, तो पता चला कि गाड़ी 9 -10 अक्टूबर की मध्य रात्रि पालम कालोनी में घर के आगे से चोरी हो गई थी। चोरी की रिपोर्ट पालम थाने दर्ज भी है। नापासर पुलिस ने पालम थाने के हवलदार संदीप कुमार से संपर्क कर गाड़ी लावारिस मिलने की जानकारी दी है। एसयूवी गाड़ी लॉक की हुई मिली। उसके मालिक का पता चल गया ऐसे में पुलिस ने लॉक नहीं तोड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को नापासर थाने पहुंचाया। नई दिल्ली के पालम थाने से पुलिस के आने पर उनके सुपुर्द की जाएगी।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें