Book your AD

राजस्थानी अनुवाद साहित्य व मध्यकालीन साहित्य पर दो दिन के आयोजन

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (197 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

बीकानेर, 25 अक्टूबर।राजस्थानी साहित्य की अनुवाद परंपरा और मध्यकालीन राजस्थानी साहित्य विषयों पर बीकानेर में दो दिन परिसंवाद के आयोजन होंगे। ये आयोजन साहित्य अकादमी, नई दिल्ली स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित कर रही है। शनिवार 26 अक्टूबर को रमेश इंग्लिश स्कूल में ' राजस्थानी साहित्य अर अनुवाद ' विषय पर आयोजन होगा।

स्कूल प्राचार्य सेनुका हर्ष ने बताया कि इस परिसंवाद में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उद्घाटन व समापन सत्रों के अलावा दो तकनीकी सत्र होंगे। जिनमें राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक, कवि, नाटककार, आलोचक डॉ अर्जुन देव चारण, कैलाश कबीर, रामस्वरूप किसान, शंकर सिंह राजपुरोहित, पूरण शर्मा ' पूरण ', बंशीधर तातेड़, संजय पुरोहित, डॉ कृष्णा जाखड़, डॉ ब्रजरतन जोशी, अजय शर्मा आदि भाग लेंगे।
दूसरे दिन रविवार 27 अक्टूबर को श्री नेहरू शारदा पीठ पी जी महाविद्यालय में ' मध्यकालीन राजस्थानी गद्य परंपरा ' विषय पर परिसंवाद आयोजित होगा। एनएसपी कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रशांत बिस्सा ने बताया कि इस आयोजन में डॉ अर्जुन देव चारण, लक्ष्मीकांत व्यास, गीता सामोर, गौरीशंकर प्रजापत, संतोष चौधरी, गजेसिंह राजपुरोहित, सत्यनारायण सोनी, नमामी शंकर आचार्य, मदन सैनी, अर्जुन सिंह उज्ज्वल आदि भाग लेंगे।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें