Book your AD

महिला अधिकारिता विभाग ने पांचू में आयोजित की कार्यशाला

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (179 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

बीकानेर, 9 अक्टूबर। महिला अधिकारिता तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यशाला का पांचू में आयोजन किया गया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, आशा का विभागीय गतिविधियों, योजनाओं और अधिनियमों पर आमुखीकरण और द्विपक्षीय वार्ता की गई।

इस अवसर पर विकास अधिकारी जसवंत विश्नोई ने बाल विवाह रोकथाम पर जानकारी दी। सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. विकास ने भी कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के साथ लाडो और मुखबिर योजना के बारे में बताया। आईसीडीएस की पर्यवेक्षक वीणा खत्री, वंदना तोमर, सुमन खड़गावत में पोषण ट्रेकर, सहजन के पौधे की महत्ता और गर्भावस्था में समुचित विकास के बारे में बताया। मनीराम विश्नोई ने बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया  इस अवसर पर 150 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, आशा सहित पंचायत समिति कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला अधिकारिता विभाग में पर्यवेक्षक रश्मि व्यास ने किया।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें